कपूरथला भाजपा को मिला नया नेतृत्व ....
- चेतन सूरी के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा नेता चेतन सूरी को कपूरथला जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति के बाद उनके निवास पर बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
इसी क्रम में भाजपा नेता एडवोकेट पियूष मनचंदा, धर्मपाल महाजन, पार्षद विक्की गुजराल, एडवोकेट रजत नंदा, सुखजिंदर सिंह, आशीष अरोड़ा और हैप्पी शर्मा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चेतन सूरी को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि चेतन सूरी की नियुक्ति से जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार और अधिक विस्तृत होगा। उन्होंने हाईकमान के इस निर्णय को दूरदर्शी और सराहनीय बताया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चेतन सूरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। साथ ही भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा नेता एडवोकेट पियूष मनचंदा ने कहा कि चेतन सूरी की कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कपूरथला भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

%20(1)%20(1).png)

.jpg)







.jpeg)














No comments