ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला साइबर पुलिस चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट वायरल होने पर सख्त-- अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज ....

- अभिभावकों से भी सतर्क रहने और बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने की अपील 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित आपत्तिजनक विडिओ कंटेंट वायरल होने के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालाँकि पुलिस ने संबंधित वीडियो को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने कहा कि ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से भी सतर्क रहने और बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 मार्च 2026 को एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित एक वीडियो वायरल हुई थी। इसकी जानकारी मिलने पर साइबर क्राइम थाना ने मामले की जांच करते हुए उक्त  इंस्टाग्राम अकाउंट संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने कहा कि अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि बच्चे मोबाइल पर किस प्रकार का कंटेंट देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे का किसी आपत्तिजनक कंटेंट में इस्तेमाल किया गया हो या ऐसा कोई कंटेंट प्राप्त हो, तो उसे तुरंत डिलीट करें और संबंधित व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें।

उन्होंने कहा कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े अपराध गंभीर श्रेणी में आते हैं और समाज के सहयोग से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। 

No comments