कपूरथला पुलिस द्वारा गैंगस्टर जग्गा फूकीवाल गैंग का पर्दाफाश ....
- आस्ट्रिया मेड ग्लॉक पिस्तौल के साथ मुख्य शूटर गिरफ्तार, 10 आरोपी पहले की गिरफ्तार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला पुलिस को गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ शुरू की मुहिम के तहत विदेश में बैठे गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा फूकीवाल गैंग का पर्दाफाश करते हुए सुल्तानपुर लोधी गोलीकांड में शामिल मुख्य शूटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए शूटर से एक अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
SSP ने बताया कि 1 नवंबर 2025 को गांव शाहजहांपुर (थाना सुल्तानपुर लोधी) में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने हरजिंदर सिंह पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। इस संबंध में थाना सुल्तानपुर लोधी में मुकदमा नंबर 270 (धारा 109 बीएनएस और 25 आर्म्स एक्ट) दर्ज किया गया था। जांच के दौरान इस वारदात में कुल 12 आरोपियों को नामजद किया गया था, जिसकी मुख्य साजिश विदेश में बैठे जग्गा फूकीवाल ने रची थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी-डी हरिंदर सिंह गिल और एएसपी सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा की निगरानी में सीआईए कपूरथला इंचार्ज एसआई रमन कुमार और थाना मुख्य अफसर एएसआई दविंदरपाल पर आधारित टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर हरविंदपाल मट्टू उर्फ इंदू निवासी तलवंडी माधो, शाहकोट, जालंधर को 29 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से आस्ट्रिया मेड एक ग्लॉक पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
आरोपी हरविंदपाल पर पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं खन्ना और होशियारपुर में दर्ज हैं। इसके अलावा पुलिस टीम ने मानवीय और तकनीकी सूत्रों की मदद से वारदात की रेकी करने वाले मुख्य आरोपी बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को 24 घंटे के भीतर पहले गिरफ्तार कर चुकी थी। इसके अलावा इस वारदात में शामिल शूटर अजय कुमार उर्फ बिल्ली निवासी शाहजहांपुर, हरविंदर सिंह उर्फ बबला निवासी तलवंडी मेहमा, जालंधर, तीर्थ सिंह उर्फ डॉन निवासी तलवंडी मेहमा, जालंधर, करन कुमार उर्फ गोल्डी निवासी जब्बोवाल, सुल्तानपुर लोधी, बलजीत सिंह उर्फ बॉबी निवासी भाणोलंगा, कपूरथला, जशनदीप सिंह उर्फ बल्लू निवासी भाणोलंगा, कपूरथला, गुलशन कुमार निवसी शाहजहांपुर, सुल्तानपुर लोधी), प्रिंस निवासी नवां पिंड दोनेवाल, लोहियां और अर्शप्रीत निवासी काहलवां, कपूरथला को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आस्ट्रिया मेड एक अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल, 08 जिंदा कारतूस, 01 देसी पिस्तौल (30 बोर) और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्हाेंने कहा कि गैंग के बाकी बचे सदस्यों को भी जल्द ही काबू करके सलाखों पीछे धकेला जाएगा। इस मौके पर थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ एसआई दविंदरपाल, सीआईए इंचार्ज एसआई रमन कुमार व अन्यू मौजूद थे।



.jpg)







.jpeg)














No comments