कपूरथला में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश--
- पुलिस ने अवैध हथियार, दातर और बाइक सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीजन सुलतानपुर लोधी पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर डकैती और लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के 3 सक्रिय सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
SSP कपूरथला के दिशा-निर्देशों के तहत SP हरिंदर सिंह की हिदायतों औरACP धरेंद्र वर्मा की निगरानी में SHO दविंदरपाल की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने इस पूरी योजनाबद्ध कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिछले काफी समय से सुलतानपुर लोधी में पवित्र वेईं नदी के किनारे एकांत रास्तों और सुलतानपुर लोधी कस्बे के विभिन्न हिस्सों में राहगीरों को हथियारों के बल पर डरा-धमकाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके गिरोह के 03 सदस्यों को दबोच लिया है।
आरोपियों से बरामद हथियार और सामान ...
- 01 अत्याधुनिक पिस्टल (30 बोर, तुर्की निर्मित/Turkey Made) समेत मैगजीन
- 02 जिंदा कारतूस (30 बोर)।
- 01 दातर (वारदात के दौरान डराने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला)।
- 01 बाइक (जिसका इस्तेमाल आरोपी वारदात को अंजाम देने और भागने के लिए करते थे)
वहीँ पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सुलतानपुर लोधी में आर्म्स एक्ट (असला एक्ट) और संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान गहन पूछताछ से इस गिरोह द्वारा पिछले दिनों की गई कई अन्य लूट की वारदातों के सुराग मिलेंगे और गिरोह के अन्य सहयोगियों या चोरी का सामान खरीदने वालों का भी पर्दाफाश हो सकेगा।

.png)

.jpg)







.jpeg)














No comments