ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के निजी स्कूलों को DC के निर्देश ....

- छात्रों को स्कूल के अंदर से ही बसों में चढ़या और उतारा जाए  

- स्कूली बसों को कैंपस के अंदर ही खड़ा करने के आदेश  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला के DC आकाश बांसल ने जिले के सभी निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों को स्कूल कैंपस के अंदर से ही स्कूल बसों में चढ़ाने और उतारने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्कूलों को सड़कों के किनारे बसें खड़ी न करने के भी निर्देश दिए और कहा है कि ऐसा करने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है तथा ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न होती है।  

DC आकाश बांसल ने कहा कि जिला प्रशासन के ध्यान में आया है कि कुछ स्कूल विद्यार्थियों को स्कूल परिसर के बाहर बसों में चढ़ाने और उतारने की अनुमति दे रहे हैं, जबकि बसें सार्वजनिक सड़कों के किनारे खड़ी रहती हैं। इस गतिविधि से जहां विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा होता है, वहीं ट्रैफिक जाम लगने के कारण आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।  

इन आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश देते हुए DC आकाश बांसल ने कहा कि सभी स्कूल बसें स्कूल कैंपस के अंदर ही खड़ी की जाएं और विद्यार्थियों के चढ़ने तथा उतरने की प्रक्रिया केवल स्कूल कैंपस के भीतर ही पूरी की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इन दिशा-निर्देशों को अत्यंत महत्वपूर्ण समझा जाए और चेतावनी दी कि इनके पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। 

No comments