कपूरथला नगर निगम मेयर चुनाव का नोटिफिकेशन जारी, पढ़े?
- 8 जुलाई को पहली बैठक में शहर को मिलेगा नया मेयर, कांग्रेस खेमे में असमंजस की स्थिति
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला नगर निगम चुनाव संपन्न होने के करीब 40 दिन बाद आखिरकार मेयर चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम कमिश्नर की ओर से पहली बैठक का नोटिफिकेशन आज जारी कर दिया गया है। यह बैठक 8 जुलाई (बुधवार) को शाम 3 बजे नगर निगम के मीटिंग हॉल में आयोजित होगी। जिसमें नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ ग्रहण के बाद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करवाया जाएगा।
जारी आदेशों में जिला पुलिस प्रशासन को बैठक के दौरान निगम परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
गौरतलब है कि पंजाब में मई माह में हुए निकाय चुनावों के परिणाम 29 मई को घोषित हुए थे। जिसमे कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला था। इसके बावजूद पिछले 40 दिनों से शपथ ग्रहण और मेयर चुनाव के लिए सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया था। जिससे नई नगर निगम की कार्यप्रणाली शुरू नहीं हो सकी थी।
अब आज 5 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद नगर निगम की पहली बैठक की तारीख तय कर दी गई है। बैठक में पहले नवनिर्वाचित 50 पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी, जिसके बाद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जाएगा। बता दे कि कांग्रेस के पास बहुमत होने के कारण मेयर पद पर कांग्रेस उम्मीदवार का चुना जाना माना जा रहा है।
लेकिन सत्ता से जुड़े सूत्रों की माने तो सत्ता पक्ष के नेता भी पिछले 5 सप्ताह से विपक्षी कांग्रेसी पार्षदों के सम्पर्क में है और गुटबंदी के चलते कई पार्षद अपने आका की पहुँच से दूर है। वहीँ 8 जुलाई को कोई नया पैंतरा खेला जा सकता है।

.png)

.jpg)







.jpeg)














No comments