एडवोकेट पर दर्ज झूठे केस के विरोध में वकीलों का चौथे दिन भी नो-वर्क-डे
- झूठा केस खारिज नहीं होने पर आज पूरे पंजाब की अदालतों में काम बंद रहा-- कुलवंत सिंह
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स भुलत्थ में बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एडवोकेट कुलवंत सिंह सहगल की लीडरशिप में सभी वकीलों ने चौथे दिन भी नो-वर्क डे रखा है। जिसके बारे एडवोकेट सहगल ने कहा कि बार एसोसिएशन मेंबर एडवोकेट अमरदीप सिंह खैहरा और उनके परिवार वालों पर दर्ज झूठे केस के विरोध में नो-वर्क डे चल रहा है और यह आज चौथे दिन भी जारी है। वहीँ जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने DC कपूरथला को भी एक मांगपत्र सौंपा है।
उन्होंने कहा कि अगर एडवोकेट खैहरा के खिलाफ दर्ज झूठा केस खारिज नहीं किया गया इसलिए आज पंजाब भर की अदालतों में सभी वकील कोर्ट का काम बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वकीलों के एक डेलीगेशन ने SSP गौरव तूरा को जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया, जिसके चलते डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कपूरथला, भुलत्थ, फगवाड़ा और सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन कोर्ट में कोर्ट का काम बंद रहा। और सभी वकीलो ने डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन कपूरथला ऑफिस पर इंसाफ की मांग को लेकर धरना दिया।
इस मौके पर एडवोकेट सतपाल वधावन, एडवोकेट मनिंदर सिंह सेक्रेटरी, एडवोकेट परविंदर सिंह सरां, पूर्व प्रेसिडेंट बार एसोसिएशन भोलाथ, एडवोकेट अभिषेक ढल्ल, एडवोकेट सुखविंदर सिंह बोपाराय, एडवोकेट मंदीप सिंह इब्राहिमवाल, एडवोकेट अनूप सिंह, प्रेसिडेंट लीगल विंग, एडवोकेट जगजीत सिंह टांडी, एडवोकेट राजदीप सिंह, एडवोकेट अंतरजोत सिंह, एडवोकेट मंदीप सिंह मुल्तानी, एडवोकेट एपीएस बेदी, एडवोकेट ध्रुव गुप्ता, एडवोकेट नवजिंदर सिंह, एडवोकेट पंथजीत सिंह पड्डा, एडवोकेट गुरप्रीत सिंह रतन, एडवोकेट सुखदेव सिंह, एडवोकेट कंवलजीत सिंह ढिल्लों, एडवोकेट बलवीर सिंह तलवंडी, एडवोकेट नवनीत कुमार सहगल, एडवोकेट सरबजीत कौर, एडवोकेट नव संदीप कौर, एडवोकेट एकता, एडवोकेट आजाद सिद्धू, एडवोकेट मंजू बाला, एडवोकेट दीपका सहोता, एडवोकेट हरप्रीत कौर और दूसरे लोग मौजूद थे।



.jpg)







.jpeg)














No comments