कपूरथला में दो सगी बहनों से तलवार की नोक पर लूट ...
- 4 तोला सोने के गहने लेकर फरार हुए बाइक सवार; पुलिस की जांच जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
![]() |
| संदिघ्द cctv में कैद |
कपूरथला की सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में पवित्र काली बेईं के किनारे सैर करने गई दो सगी बहनों से तीन हथियारबंद बदमाशों द्वारा तलवार की नोक पर लूटपाट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक पर सवार होकर आए लुटेरों ने वारदात को अंजाम देते हुए करीब चार तोला सोने के गहने लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित महिलाओं की पहचान बलजीत कौर और कुलविंदर कौर के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार बलजीत कौर अपनी बहन कुलविंदर कौर के घर आई हुई थीं। परिवार की सलाह पर दोनों बहनें काली बेईं के किनारे सैर करने निकली थीं। इसी दौरान उन्होंने तीन संदिग्ध युवकों को इलाके में घूमते देखा, लेकिन कुछ देर बाद वही युवक बाइक पर उनके पास पहुंचे और रास्ता रोक लिया।
पीड़ितों के अनुसार उन्होंने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन घबराहट में दोनों नीचे गिर गईं। इसके बाद एक बदमाश ने उनकी गर्दन पर तलवार रख दी, जबकि बाकी दो आरोपियों ने उनके शरीर पर पहने सोने के गहने उतार लिए। लूटे गए सामान में दोनों बहनों की सोने की चेन, अंगूठियां, कानों के टॉप्स तथा अन्य आभूषण शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लूटे गए सोने का कुल वजन करीब चार तोला बताया जा रहा है।
बलजीत कौर ने बताया कि लुटेरों ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया। तलवार के भय के कारण वे अपना बचाव नहीं कर सकीं और उनकी सोने की चेन, अंगूठी तथा टॉप्स लूट लिए गए।
वहीं कुलविंदर कौर ने कहा कि यह घटना उनके लिए बेहद भयावह रही। बदमाशों ने तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनसे भी सोने की चेन, अंगूठी, टॉप्स सहित अन्य गहने लूट लिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
उधर पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला उनके संज्ञान में है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



.jpg)







.jpeg)














No comments