कपुरथला में एक्टिवा सवार महिलाओं से मोबाइल छीना, महिलाएं घायल ...
- दो झपटमारो को लोगों ने किया काबू
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के गोपाल पार्क क्षेत्र में एक एक्टिवा पर सवार दो महिलाओं से मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे दो बाइक सवार लुटेरों को स्थानीय लोगों ने काबू कर सिटी थाना पुलिस को सौंप दिया है। लूटपाट के दौरान एक्टिवा से गिरकर घायल हुई दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रेनू की पत्नी हरविंदर निवासी शालीमार एवेन्यू ने बताया कि वह सतपुरा निवासी अपनी रिश्तेदार गुरदेव कौर और पत्नी हरजिंदर सिंह के साथ सब्जी मंडी जा रही थीं।.
गोपाल पार्क पहुँचते ही पीछे से आए दो बाइक सवार लुटेरों ने उनका फोन छीन लिया। इसी दौरान स्कूटर अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे दोनों घायल हो गई। हमारे शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने लुटेरों को पकड़ लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी झपट मारो की छितर परेड करने के बाद सिटी थाना पुलिस को सौंप दिया। और दोनों घायल महिलाओं का इलाज कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
जिनका उपचार ड्यूटी पर तैनात डॉ. करणप्रीत सिंह कर रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।



.jpg)







.jpeg)














No comments