एस.आई.आर.-2026 ....
- जिले में अनुपस्थित, मृतक और दोहरी एंट्री वाले मतदाताओं की सूची वेबसाइट पर अपलोड, 24 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराने की अपील
- कई बूथों के मतदाताओं का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
भारत चुनाव कमिश्न के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के तहत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर सभी मतदाताओं को गणना फ़ार्म वितरित किए गए। इसके बाद भरे हुए फ़ार्म वापिस प्राप्त कर मोबाइल ऐप के माध्यम से कई बूथों के 100 प्रतिशत मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी आकाश बांसल ने बताया कि जिन बूथों का डिजिटाइजेशन कार्य 100 प्रतिशत पूरा होने के उपरांत अनुपस्थित, अन्य स्थान पर स्थानांतरित, मृतक तथा दोहरी एंट्री वाले मतदाताओं की सूचियां जिला कपूरथला की आधिकारिक वेबसाइट kapurthala.gov.in पर अपलोड की जा रही हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन सूचियों की अवश्य जांच करें। यदि कोई मतदाता सही पाया जाता है (अर्थात उसका नाम गलती से इस सूची में शामिल हो गया है), तो वह 24 जुलाई 2026 से पहले अपने संबंधित मतदान केंद्र के बी.एल.ओ. अथवा संबंधित विधानसभा चुनाव क्षेत्र के चुनावकार रजिस्ट्रेशन अधिकारी को इसकी सूचना अवश्य दें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुपस्थित, अन्य स्थान पर स्थानांतरित, मृतक तथा दोहरी एंट्री वाले मतदाताओं को ड्राफ्ट मतदाता सूची-2026 में शामिल नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी नागरिक दिए गए लिंक पर जाकर मतदाता सूचियों की जांच अवश्य करें।
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मतदाता हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1950 अथवा जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 01822-233777 पर संपर्क किया जा सकता है।



.jpg)







.jpeg)














No comments