ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में प्रवासी महिला ने तीन बच्चों सहित जहरीली दवा निगली ....

- एक बच्चे की मौत, अन्य अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

कपूरथला के गांव मल्लु कदराबाद में घरेलू विवाद के चलते एक प्रवासी महिला ने अपने तीन बच्चों के सहित कथित तौर पर जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद परिवार वालो ने सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई और तीनों की गंभीर हालत के चलते उन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।  

मिली जानकारी के अनुसार गांव मल्लु कादराबाद निवासी लवकुश कुमार ने बताया कि देर रात जब वह खेतो से काम करके घर लौटा तो उनकी पत्नी संतोष देवी को उल्टी हो रही थी और उनके पास कीटनाशक की एक बोतल पड़ी थी। तथा बच्चे अर्ध-बेहोशी की हालत में थे। उन्होंने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से अपनी पत्नी संतोष देवी और बच्चो को अस्पताल पहुंचाया। 

जिसमे आठ वर्ष की अमृता और छह साल की ख़ुशी दो लड़कियों और दो साल के एक लड़के को आपातकालीन स्थिति में कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. करणप्रीत सिंह ने सभी का उपचार किया। लेकिन इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। शेष तीन बच्चों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीँ इस संबंध में संबंधित पुलिस स्टेशन को भी सूचित कर दिया गया है। थाना सदर SHO रंजीत सिंह ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। रेफर किये गए तीनो मरीजों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।  

No comments