कपूरथला का युवक कुल्लू में नहाते समय डूबा, मौत ....
- कुल्लू और पार्वती घाटी की वादियों में दोस्तों संग घूमने गया था, नहाते समय तेज़ बहाव की चपेट में आया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कल्लू जिले के कसोल में कपूरथला वासी एक नवयुवक के नाले के तेज बहाव में डूबने से मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने कुल्लू गया था। मृतक की पहचान 21 वर्षीय अंशतेज के रूप में हुई है। वहीँ इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक अंशतेज (21 वर्षीय) वासी कपूरथला, अपने दोस्तों के साथ कुल्लू और पार्वती घाटी की वादियों का लुत्फ उठाने गया था। और मंगलवार को वह सभी जैनाला क्षेत्र में घूमने गए, जहां मौसम का आनंद लेते हुए सभी दोस्त एक नाले में नहाने के लिए उतर गए।
नहाते समय अंशतेज अचानक नाले के गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया और उसे बचाने की कोशिश की। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद अंशतेज को पानी से बाहर निकाला गया और तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीँ घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शवगृह भिजवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।



.jpg)







.jpeg)














No comments