कपूरथला मॉडर्न जेल में हवालाती से मिले दो स्मार्ट मोबाइल ....
- हवालाती सहित CRPF के हेड कांस्टेबल पर केस दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की मॉडर्न जेल में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक हवालाती से दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद होने के बाद बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि ये दोनों मोबाइल फोन सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल ने हवालाती को उपलब्ध कराए थे। इस मामले में सहायक सुप्रिडेंट की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी हवालाती और हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सहायक सुप्रिडेंट किरपाल सिंह ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट किरपाल सिंह ने थाना कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि जेल में बंद आर्म्स एक्ट केस के हवालाती सिपाहिया उर्फ़ शाही उर्फ अली पुत्र मोहम्मद बशीर की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से रेडमी और रियलमी कंपनी के दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान हवालाती ने बताया कि ये दोनों मोबाइल फोन उसे सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल मोहम्मद अशरफ, निवासी कठुआ ने उपलब्ध करवाए थे।
शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी हवालाती सिपाहिया और हेड कांस्टेबल मोहम्मद अशरफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है कि मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचे और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है या नहीं।



.jpg)







.jpeg)














No comments