कपुरथला में लोगो ने कथित नशे की हालत में पुलिसकर्मी पकड़ा, वीडियो वायरल ....
- SP बोले, डोप टेस्ट के बाद होगी कार्रवाई, देखे विडिओ
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के थाना सुभानपुर के अधीन गांव हमीरा में एक कथित पुलिसकर्मी को लोगों द्वारा नशे की हालत में काबू किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ यह दावा भी किया जा रहा है कि मौके से एक सिरिंज भी बरामद हुई है। हालांकि पुलिस ने मामले में संबंधित पुलिसकर्मी को राउंडअप कर लिया है और उसका डोप टेस्ट करवाने की कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी है।
एसपी (डी) हरिंदर सिंह ने मामले सम्बन्धी पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो एसएसपी कपूरथला के संज्ञान में आते ही उन्होंने थाना सुभानपुर पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने संबंधित पुलिसकर्मी को तुरंत राउंडअप कर लिया है।
एसपी ने यह भी बताया कि लोगों की मदद से पकड़ा गया पुलिसकर्मी कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में तैनात है। उसका डोप टेस्ट करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौके से सिरिंज मिलने के दावे की भी जांच की जा रही है। यह जांच का विषय है कि संबंधित व्यक्ति नशा कर रहा था या सिरिंज केवल उसके पास पड़ी थी।
उन्होंने कहा कि डोप टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



.jpg)







.jpeg)














No comments