ब्रेकिंग न्यूज़

जनगणना फॉर्मों का 100% डिजिटलीकरण पूरा करने वाले 27 BLO सम्मानित ...

- DC ने अन्य बीएलओ से भी फॉर्मों का डिजिटलीकरण पूरा करने की अपील की  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

कपूरथला डिप्टी कमिश्नर -कम-जिला चुनाव अधिकारी आकाश बांसल ने मतदाता सूचियों की चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण मुहिम के तहत इन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 27 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया। 

डिप्टी द्वारा सम्मानित किए गए बूथ लेवल अधिकारियों में अभिषेक, सुरजीत सिंह, प्रीत हरविंदर सिंह, भूपिंदर कौर, मोहम्मद यासीन अंसारी, अतिंदर पाल सिंह, अमनदीप, मोनिका, सीमा रानी, शालू सूद, कपिल नाहल, निशांत कुमार, परमजीत सिंह, शिखा, मीनू, बिक्रमजीत सिंह, टोनी कौड़ा, शरणजोत सिंह, प्रदीप कुमार, हरप्रीत कौर, विजय कुमार गुप्ता, मनजीत सिंह, अश्वनी ग्रोवर, रमणदीप सिंह, जसवंत कुमार, मीना कुमारी और ज्योति रानी शामिल हैं। इन सभी को डिजिटलीकरण की प्रक्रिया समय पर पूरा करने में निभाई गई बेहतरीन कार्यक्षमता और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। 

बीएलओ को बधाई देते हुए डिप्टी कमिश्नर आकाश बांसल ने कहा कि उनकी प्रतिबद्धता और दक्षता ने जिले में कार्यरत अन्य बूथ लेवल अधिकारियों के लिए एक मिसाल कायम की है। 

उन्होंने अन्य बीएलओ से अपील की कि मतदाता सूचियों के बचे हुए फॉर्मों के डिजिटलीकरण के कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि जिला निर्धारित समय से पहले 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का लक्ष्य हासिल कर सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए मतदाता सूचियों की सही और समय पर तैयारी बेहद जरूरी है। 

डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि इस विशेष गहन पुनरीक्षण मुहिम को पूरा करने के लिए जिले भर में 791 बूथ लेवल अधिकारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से भी अपील की कि वे चल रही पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दें और यह सुनिश्चित करें कि उनके वोट संबंधी विवरण सही ढंग से अपडेट किए जाएं, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सके। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1950 या जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 01822-233777 पर संपर्क किया जा सकता है। 

No comments