ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पुलिस चौंकी के पास चली गोलियों, एक युवक गंभीर घायल ...

- आढ़ती की फड़ पर फायरिंग से दहशत, घायल युवक रेफर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

कपूरथला के सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी की अनाज मंडी में देर रात गोलियां चलने की खबर है। जिस घटना मे अज्ञात हमलावरों ने एक आढ़ती की फड़ पर मौजूद एक युवक को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। खून से लथपथ युवक को लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

वहीँ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। चौकी के इंचार्ज जसजीत सिंह ने कहा कि घटनास्थल से तीन खोल बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की हर एंगल से गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

घायल युवक की पहचान सनी (23वर्ष) पुत्र सुभाष वासी मौजू खेड़ा, जिला सिरसा (हरियाणा) के तौर पर हुई है। यह सनसनीखेज घटना डल्ला पुलिस चौंकी से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस की मौजूदगी से जहां लोगों में भरोसा है। वहीं गोलियों की आवाज़ ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे है। 

चश्मदीदों के अनुसार हमलावरों ने निडरता से देर रात 4 - 5 राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनते ही अनाज मंडी में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जबकि हमलावर घटना को अंजाम देकर भाग निकले। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक पर बेरहमी से हमला किया गया, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।  

उधर सिविल हॉस्पिटल सुल्तानपुर लोधी की डॉ. अर्पण कौर ने बताया कि देर रात एक गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर तुरंत कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।  

वहीँ इस फायरिंग की घटना से  न सिर्फ अनाज मंडी के व्यापारियों और आम लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि अगर पुलिस चौकी के नजदीक ऐसी घटना हो सकती है तो आम लोग खुद को कितना सुरक्षित महसूस करें। 

No comments