मावां धियां सत्कार योजना की टूँ - टूँ .. ??
- मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना के तहत 17.34 करोड़ ट्रांसफर -- DC
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार ने आज मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना के तहत कपूरथला जिले के 49,039 योग्य लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT के ज़रिए ₹17,34,00,000 की रकम जमा की। इसमें से 31,517 जनरल कैटेगरी के लाभार्थियों को ₹9,45,51,000 और 17,522 SC कैटेगरी के लाभार्थियों को ₹7,88,49,000 जारी किए गए हैं।
जब्कि एक जुलाई को शाम 7 बज जिले की कोई भी महिला सामने नहीं आई है।
कुछ महिलाओ को सिर्फ sms आये है जिसमे इस स्कीम में उनकी राशि की मंजूरी होने और 24 घंटे में राशि खाते में ट्रांसफर होने की सूचना दी गई है।
अभी-अभी मिली सूचना के अनुसार रात 7:45 बजे के बाद कई महिलाओं को इस योजना के तहत रुपए आने के मैसेज आने लगे हैं।
डिप्टी कमिश्नर आकाश बंसल ने कहा कि यह स्कीम महिलाओं को फाइनेंशियल मदद देने के लिए पंजाब सरकार की एक अहम पहल है। सरकार के निर्देशों के अनुसार, इस स्कीम के तहत, जनरल कैटेगरी की योग्य महिलाओं को हर महीने ₹1,000 और SC कैटेगरी के लाभार्थियों को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक मदद दी जाएगी। कैटेगरी की योग्य महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की मदद दी जाती है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस स्कीम का फायदा वे महिलाएं उठा सकती हैं जो पंजाब सरकार द्वारा तय की गई योग्यता की शर्तों को पूरा करती हैं। लाभार्थी महिलाएं अपने इलाके की महिला सत्कार सखियों से फॉर्म ले सकती हैं और अपने लोकल आंगनवाड़ी वर्कर के ज़रिए रजिस्टर करवा सकती हैं। इसके अलावा, लोग सेवा केंद्रों के ज़रिए भी अपना फॉर्म अपलोड करवा सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कपूरथला जिले के बाकी योग्य लाभार्थियों की पेमेंट भी सरकार से मिले निर्देशों के अनुसार अगले फेज में की जाएगी।



.jpg)







.jpeg)














No comments