भाजपा ने बदले 16 जिलाप्रधान, कपूरथला की कमान युवा नेता चेतन सूरी को सौंपी ...
- 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की कवायद, जालंधर अर्बन के प्रधान बने अशोक सरीन हिक्की
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के 16 जिलों में नए जिला प्रधान नियुक्त किए हैं। इसी क्रम में कपूरथला भाजपा की कमान युवा नेता चेतन सूरी को सौंपी गई है, जबकि जालंधर अर्बन का जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की को बनाया गया है। युवा नेता एडवोकेट पियूष मनचंदा ने दोनों नेताओ को बधाई दी है।
नवनियुक्त जिला प्रधान चेतन सूरी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े हैं। उन्होंने अपने समाजिक सेवा के सफर की शुरुआत वर्ष 2001 में बजरंग दल से की और वर्ष 2015 तक सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने गौशाला कमेटी कपूरथला के वाइस प्रधान, नशा छुड़ाओ मंच के वाइस चेयरमैन तथा जन सेवा संगठन कपूरथला के वाइस चेयरमैन के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।
इसके अलावा चेतन सूरी व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। राजनीतक कॅरियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 से 2020 तक वे भाजपा की टिकट पर पार्षद निर्वाचित होकर सेवा निभाई। भाजपा संगठन में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 2018 से 2019 तक जिला महासचिव तथा वर्ष 2021 से 2022 तक कपूरथला मंडल अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कार्य किया।
भाजपा नेतृत्व द्वारा युवा नेता चेतन सूरी को जिला प्रधान बनाए जाने को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है।
बता दे कि इससे पहले रंजीत सिंह खोजेवाल पिछले तीन वर्ष से अधिक समय से जिला प्रधान की सेवाएं निभा रहे थे। उन्होंने चेतन सूरी की नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाये दी है और कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।



.jpg)







.jpeg)














No comments