कपूरथला CIA स्टाफ ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार ....
- 100 ग्राम हेरोइन बरामद, पहले भी मामला है दर्ज
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला CIA स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान एक एक्टिवा सवार कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुभानपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CIA इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी जालंधर में एक मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि CIA स्टाफ के एएसआई सुखचैन सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ सुभानपुर रोड से गुरुद्वारा संतसर साहिब की ओर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक्टिवा (PB-02-DX-2670) पर सवार एक युवक संदिग्ध हालत में आता दिखाई दिया।
पुलिस टीम ने युवक को रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान वरिंदर सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव झजलविन्डी, खिलचियां अमृतसर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सुभानपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि उसके नेटवर्क और नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।



.jpg)







.jpeg)














No comments