ब्रेकिंग न्यूज़

दुःखद खबर-- कपूरथला के समाज सेवक श्री जेपी शर्मा जी का निधन ...

- सोमवार सुबह हृदय गति रुकने से ली अंतिम सांस, 23 जून को होगा अंतिम संस्कार 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

कपूरथला के समाज सेवक एवं सीनियर एडवोकेट शर्मा चंद्रशेखर व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी अम्पायर रिपुदमन शर्मा के पिता जी और लेटिनेंट अनमोल शर्मा के दादाजी समाज सेवक श्री जेपी शर्मा जी का आज सुबह अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों में शोक की लहर है।

श्री जेपी शर्मा जी के निधन पर धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों दवारा दुख व्यक्त किया गया है। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

सीनियर एडवोकेट चंद्रशेखर ने बेहद भावुक मन से बताया कि उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ थे। रोजाना की तरह आज सुबह भी वह समय पर उठे और अपनी दिनचर्या पूरी की। इसके बाद वह कुछ देर आराम करने के लिए सो गए, लेकिन फिर नहीं उठ सके। चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई है।

परिवार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय श्री जेपी शर्मा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल 23 जून को सुबह 10 बजे लक्ष्मी नगर श्मशान भूमि कपूरथला में संपन्न होगा।  

समाज सेवक श्री जेपी शर्मा जी के निधन पर क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। 

No comments