ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला-- घर के बाथरूम से युवक का शव बरामद ....

- घर में अकेला ही रहता था, माता पिता का देहांत पहले ही हो चूका, पुलिस ने शुरू की जांच  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला  

कपूरथला के मोहल्ला शेरांवाला के एक घर के बाथरूम से देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक 35 वर्षीय युवक का शव बरामद होने का मामला सामने आया है। पड़ोसियों दवारा बदबू आने की सूचना देने के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। इसकी पुष्टि करते हुए एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी थाना एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि मोहल्ला शेरावाली स्थित एक घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की जांच की, जहां बाथरूम में एक युवक का शव पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में प्रतीत हुआ कि युवक की मौत दो - तीन दिन पहले हो चुकी थी। मृतक की पहचान वरिंदर कुमार अग्रवाल (35) पुत्र सुरेशपाल, निवासी मोहल्ला शेरांवाला कपूरथला के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह घर में अकेला रहता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक को स्वास्थ्य संबंधी कभी कभी दौरे पड़ने की समस्या थी। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय अचानक तबीयत बिगड़ने या किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण वह बाथरूम में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद न होने के कारण शव कई दिनों तक वहीं पड़ा रहा। शुक्रवार देर रात पड़ोसियों द्वारा बदबू की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। 

No comments