ब्रेकिंग न्यूज़

वैष्णो देवी जा रही ट्रेन दो हिस्सों में बटी, बड़ा हादसा टला ...

- 1200 यात्रियों से भरी थी ट्रेन, सभी बाल बाल बचे, कोई जानी नुकसान नहीं   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर वैष्णो देवी जा रही 1200 यात्रियों से भरी ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बट गई हालांकि इस घटना में बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन के स्लीपर कोच का टॉयलेट अचानक धमाके जैसी आवाज के साथ टूट गया। जिसके बाद यह  अपने साथ वाले डिब्बे से अलग हो गया। धमाके जैसी आवाज यात्रियों में अफरातफरी मच गई। और सभी यात्री घबराकर डिब्बे से बाहर आ गए। 

खुशकिस्मती यह रही कि जिस वक्त हादसा हुआ, ट्रेन लुधियाना से कल की स्पीड पर चली ही थी। अगर हाईस्पीड के दौरान यह हादसा होता तो यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था।  

जानकारी अनुसार न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल (04081) ट्रेन तड़के ढ़ाई बजे के बाद नई दिल्ली से वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई। और सुबह 8.47 बजे पर यह लुधियाना स्टेशन पर पहुंची थी।  

वहीं इस ट्रेन के साथ हुए हादसे का पता चलते ही पुलिस तुरंत हाई अलर्ट पर आ गई। रेलवे के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। जांच के बाद लुधियाना के ADCP समीर वर्मा ने कहा कि ट्रेन जब चलने लगी तो 2 कोच को जोड़ने वाला कपलर टूट गया। यह हादसा है।  

वहीं फिरोजपुर डिवीजन के DRM संजीव कुमार के अनुसार एक डिब्बे की उम्र 25 साल होती है। जो डिब्बा टूटा उसे अभी 15 ही साल हुए हैं। ऐसे में जांच की जाएगी। जब कुछ टूटता है तो आवाज आती ही है, इस वजह से जांच के बाद ही सारी बातों का पता चलेगा। 

वैष्णा देवी जा रहे यात्रियों के अनुसार यह डिब्बा दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जोड़ा गया। पुराना डिब्बा होने की वजह से हमें वहीं गड़बड़ी होने का शक था, जो सच साबित हुआ। फिलहाल ट्रेन में नए डिब्बे जोड़कर आगे रवाना करने की तैयारी की जा रही है।  

No comments