ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला सैनिक स्कूल में फुटबॉल लीग मैच का समापन ....

- तिलक और  चित्तरंजन हाउस विजेता घोषित  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

सैनिक स्कूल कपूरथला के कनवरजीत स्टेडियम में फुटबॉल मैच का समापन हुआ। यह मैच अंतर सदनीय (इंटर हाउस) सीनियर और जूनियर वर्ग का मैच  था। समापन समारोह में मुख्य  अतिथि  के रूप में  रेल कोच फैक्ट्री, (RCF) कपूरथला के महाप्रबंधक  अजय नंदन मौजूद थे। मुख्य अतिथि के आगमन पर स्कूल के प्राचार्य ग्रुप कैप्टन आई मनोज मेनन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य कमांडर संदीप सिंह विर्क और  प्रशासनिक पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल उमेश मोले भी उपस्थित रहे। 

जानकारी हो कि मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरण के पश्चात खिलाङ़ियों के प्रति शुभकामनाएँ व्यक्त की।  बताते चलें कि मैच विगत एक सप्ताह से लीग स्तरीय खेला गया । इसमें जूनियर हाउस की ओर से लाजपत हाउस, मोतीलाल हाउस, चितरंजन हाउस, सरोजिनी हाउस और टैगोर हाउस के खिलाङ़ियों ने भाग लिये। जबकि सीनियर वर्ग में तिलक हाउस, भगत हाउस, पटेल हाउस और आजाद हाउस  के खिलाङ़ियों ने भाग लिये। जूनियर वर्ग में फाइनल मैच सरोजिनी  और चित्तरंजन हाउसों के बीच हुआ जिसमें चित्तरंजन हाउस ने पेनाल्टी गोल के प्रयास में चार -- तीन के अंतर से जीत हासिल कर लिया।  

जूनियर वर्ग में कैडेट रितेश (चितरंजन हाउस)  को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इसी कड़ी में सीनियर वर्ग में फाइनल मैच आजाद और तिलक हाउसों के बीच हुआ जिसमें तिलक हाउस ने दो –एक के अंतर से  जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया। 

सीनियर वर्ग में कैडेट रूद्र प्रताप ( तिलक) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। कार्यक्रम में आर सी एफ के प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता रवि कुमार, प्रधान वित्त सलाहकार कंवलजीत सिंह असला, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता बलदेव राज सहित स्कूल परिवार उपस्थित था।

 अंत में स्कूल की ओर से प्राचार्य ग्रुप कैप्टन आई मनोज मेनन ने यादगार के रूप में मुख्य अतिथि को ससम्मान मोमेंटो भेंट किया । समारोह का समापन राष्ट्रगान से किया गया।  

No comments