ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -- मन को शरीर से जोड़ना ही असली योग -- योगगुरु सेवासिंह

- योग करना औपचारिकता नहीं बल्कि योग को जीवन का हिस्सा बनाएं  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

मन को शरीर से जोड़ना ही असली योग है। शरीर को एक्टिव करने के लिए मात्र 3 मिनट की योग विधियां ही काफी हैं। यह शब्द योगगुरु कर्नल सेवा सिंह ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विरसा विहार परिसर में आयोजित योग शिविर में उपस्थित लोगो को कहते हुए बताया की योग करना औपचारिकता ही नहीं बल्कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।   

वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन की तरफ से एमजीएन पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जहां DC कपूरथला आकाश बंसल, ट्रेडर्स कमीशन के चैयरमेन कंवर इकबाल सिंह के अलावा सैकड़ो लोगों ने योग शिविर में भाग लिया। इसके अलावा साइंस सिटी में भी योग करनाल सेवा सिंह ने योग किरयाए करवाई। वही नवाब जस्सा सिंह कॉलेज और हिंदू कन्या कॉलेज परिसर में योग शिविर में उपस्थित लोगो ने योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।   

विरसा विहार परिसर में योग केम्प से पहले स्वर्गीय परवीन वालिया जी की आत्मिक शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला प्रशसन व अन्य संस्थाओ ने जिले के 25 से अधिक स्थानों पर योग शिविर आयोजित कर योगासन दवारा शरीर को तंदरुस्त रखने के टिप्स दिए है। विरसा विहार में सुबह 6 बजे से प्रारम्भ हुए योग शिवर में योग गुरु कर्नल सेवा सिंह ने शरीर को मन से जोड़ने की क्रियाओं द्वारा योग करने के लिए प्रेरित किया।   

उन्होंने कहा कि चल रहे अध्ययनों से यह स्पष्ट है कि आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण आधुनिक जिंदगी में तनाव से मुक्ति, मानसिक स्वस्थता और समग्र शारीरिक स्वास्थ्य को केवल योगाभ्यास से ही बनाए रखा जा सकता है। इस अवसर पर पद्म आसन, सुखासन, ताड़ासन और भुजंग जैसे आसनों का अभ्यास कराया गया।  

बता दे कि कपूरथला के विरसा बिहार परिसर में हेल्थ एंड हैप्पीनेस सोसाइटी दवारा पिछले 19 वर्ष से चल रहे मुफ्त योग शिविर के योगगुरु कर्नल सेवा सिंह ने उपस्थित महिलाओ, बजुर्गो और युवाओ को  योग क्रियाओं की जीवन में महत्वता संबंधी जानकारी दी।  

योग गुरु कर्नल सेवा सिंह ने जहां उपस्थित लोगो को योग करवाते हुए मन को शरीर से जोड़ते हुए एकाग्रता से योग करने पर जोर दिया। वहीँ मेडिटेशन और योग दवारा बीमारियों से छुटकारा मिलने संबंधी जानकारी दी। और सकारात्मक विचारो के साथ दिनचर्या शुरू करने के लाभ भी बताये। 

No comments