ब्रेकिंग न्यूज़

चब्बेवाल ने पंजाब कांग्रेस प्रधान की दौड़ पर ली चुटकी ....

- बोले-- नाराज नेता उनके संपर्क में, समय आने पर करेंगे खुलासा 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

पंजाब के सांसद राजकुमार चब्बेवाल ने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान की नियुक्ति को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन प्रधान पद की दौड़ में कई नेता शामिल हैं। उन्होंने KNI से हुई खास वार्ता दौरान कहा कि यदि कुछ नेता प्रधान न बनाए जाने पर नाराज होते हैं तो वह उनके संपर्क में हैं। और समय आने पर ऐसे नेताओं के नामों का भी खुलासा किया जाएगा। वह आज नशे के खिलाफ अभियान के जिला स्तरीय निरीक्षण समारोह में कपूरथला पहुंचे थे।

कपूरथला मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को लेकर उन्होंने बताया कि परियोजना क्षेत्र में मौजूद कुछ पुराने पेड़ों को हटाने के लिए उच्च न्यायालय से अनुमति मांगी गई है। इसके साथ ही पुराने सरकारी अस्पताल की ऐतिहासिक और विरासती पहचान को बरकरार रखने के लिए नए डिजाइन पर भी काम किया जा रहा है। 

सांसद ने कहा कि पंजाब में पुलिस थानों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है, ताकि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। 

कपूरथला नगर निगम में मेयर के चुनाव को लेकर हो रही देरी बारे पूछने पर उन्होंने कहा कि चुनाव जल्द करवाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव में हो रही देरी के पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है और प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।  

No comments