कपूरथला के इस क्षेत्र में बरिस्ता के बाहर फायरिंग, CCTV में कैद 2 संदिघ्ध ....
- घटना को फिरौती के कॉल से जोड़कर देखा जा रहा, सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी, पुलिस की जांच जारी
- DSP बोले, फ़िलहाल घटनास्थल से कोई खोल बरामद नहीं हुआ
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी शहर के बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित तौर पर फायरिंग होने की खबर है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीँ CCTV फुटेज में दो संदिग्ध बाइक सवार कैद हुए हैं। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुलतानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्राथमिक जाँच में घटनास्थल से कोई खोल नहीं मिला है।
सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले बरिस्ता रेस्टोरेंट मालिकों को लाखों रुपये की फिरौती मांगने वाले कॉल आने की चर्चा है। इसी बीच रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग की यह घटना सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि मौके पर सिर्फ एक गोली चली थी, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हालाँकि घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई। सूत्रों के मुताबिक, "chan_dhillon307" नाम से चल रहे एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है और फोन कॉल का जवाब न मिलने का हवाला दिया है। हालांकि दैनिक भास्कर इस दावे की पुष्टि नहीं करता हैं और न ही बारे पुलिस ने कोई ऑफिशियल बयान जारी किया है।
डीएसपी सुलतानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा ने कहा कि मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हालाँकि CCTV फुटेज के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के असली कारणों और तथ्यों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। वहीँ इस घटना से शहर के व्यापारिक घरानो में चिंता का माहौल है और लोग पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
डीएसपी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि सुलतानपुर लोधी में बरिस्ता कैफे के मालिक ने बताया कि उनके नौकर ने उन्हें बताया कि देर रात कुछ अज्ञात नकाबपोश लोगों द्वारा फायरिंग की गई है। घटना स्थल पर जांच करने के उपरांत वहां से कोई खोल नहीं मिला है। फिर भी शिकायत के आधार पर तथा सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध बाइक सवारो की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।



.jpg)







.jpeg)














No comments