ब्रेकिंग न्यूज़

चब्बेवाल कपूरथला में-- नशे के खिलाफ अभियान का निरीक्षण समारोह ....

सरकार नशे के कारोबार और इसके नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कर रही कार्रवाई 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

राजकुमार चब्बेवाल ने  नशे के खिलाफ युद्ध मुहिम के एक वर्ष पूरे होने पर जिला स्तरीय निरीक्षण के दौरान कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक करीब 59 हजार लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि लगभग 69 हजार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।  

\उन्होंने कहा कि सरकार नशे के कारोबार और इसके नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। वह आज नशे के खिलाफ अभियान के जिला स्तरीय निरीक्षण समारोह में कपूरथला पहुंचे थे। 

सांसद राजकुमार ने बताया कि कुछ स्थानों पर नशे के आदी लोगों को दी जाने वाली दवाइयों के दुरुपयोग की घटनाएं सामने आई हैं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन जांच और निगरानी बढ़ा रहा है ताकि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।  

वहीँ प्रदेश में नशे के आदी लोगों के इलाज और पुनर्वास के लिए रिहैबिलिटेशन सेंटरों में बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है। सरकार का उद्देश्य नशे से प्रभावित लोगों को बेहतर उपचार और पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।  

एक सवाल के जवाब में राजकुमार चब्बेवाल ने बताया कि जिन क्षेत्रों से नशे से संबंधित वीडियो और घटनाएं सामने आती हैं, वहां ग्रामीण कमेटियों को अधिक सक्रिय किया जा रहा है। इन कमेटियों की मदद से नशे के शिकार लोगों की पहचान कर उन्हें उपचार और सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।   

सांसद ने कहा कि पंजाब में पुलिस थानों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है, ताकि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। 

No comments