ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने वाहन चोर दबोचा ....

- 7 चोरी की बाइक और एक स्कूटर बरामद, FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

कपूरथला के सब-डिवीजन भुलत्थ थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें और एक स्कूटर बरामद किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी गगनदीप सिंह घुम्मन और थाना भुलत्थ के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह चौहान ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने भुलत्थ चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरविंदर सिंह उर्फ गोरा पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव रमीदी, थाना सुभानपुर, जिला कपूरथला को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से मौके पर एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसके आधार पर थाना भुलत्थ में मामला दर्ज किया गया। मामले की आगे की जांच हेड कांस्टेबल प्रिंस कुमार ने की। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 6 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें और एक स्कूटर भी बरामद कर लिया गया। इस तरह पुलिस ने कुल 7 चोरी की बाइक और एक स्कूटर बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ये सभी वाहन थाना भुलत्थ सहित जिले के अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी किए थे। डीएसपी गगनदीप सिंह घुम्मन और एसएचओ बिक्रमजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि रिमांड के दौरान आरोपी से और भी चोरी के वाहन बरामद होने तथा अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना है। 

No comments