कपूरथला में युवक को किडनैप कर हत्या मामले में मुख्य-आरोपी चमोली से काबू .....
- धार्मिक यात्रा में लंगर की सेवा कर रहा था, पहले भी 12 आपराधिक केस दर्ज, 3 दिन का रिमांड
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला में दो माह पहले औजला रोड पर स्थित गैस एजेंसी के बाहर से एक युवक को गन पॉइंट पर किडनैप कर उसकी बेरहमी से हत्या करने के मामले में कपूरथला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को उत्तराखंड के चमोली क्षेत्र से काबू कर लिया है। वह चमोली में एक धार्मिक स्थल के नजदीक यात्रा में लंगर की सेवा कर रहा था।
इसकी पुष्टि एसपी डी हरिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि पुलिस टीम भी सादी वर्दी में श्रद्धालु बनाकर गई थी। और आरोपी को लंगर की सेवा करते समय पूरी पहचान की पुष्टि करने के बाद काबू कर लिया। और आरोपी क मननीय अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है। वहीँ आरोपी पर पहले भी 12 आपराधिक केस दर्ज है।
बता दे की 23 अप्रैल की सुबह कपूरथला के औजला रोड स्थित गैस एजेंसी के बाहर से एजेंसी के ठेकेदार के कर्मी दीपक पुत्र सतपाल निवासी गांव वरियां दोना को कुछ लोगों द्वारा पिस्तौल की नोक पर स्विफ्ट कार (PB-08-FM-4042) में किडनैप किया था और करतारपुर के नजदीक गांव दयालपुर में उसे गंभीर घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया था। जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर तीन आरोपियों की पहचान कर 3 बदमाशों को नामजद कर केस दर्ज किया था।
DSP शीतल सिंह और सिटी थाना SHO अमनदीप की टीम को उक्त हत्या मामले में गुप्त सूचना मिली थी की मुख्य आरोपी नवजोत सिंह उर्फ मनी बाबा वासी गांव मुस्क्वेद, उत्तराखंड के एक धार्मिक स्थल की यात्रा में नजदीक ही छिपा हुआ है। तथा वहां पर सेवादार बनकर किसी लंगर में सेवा निभा रहा है। आरोपी नवजोत सिंह की मोबाइल लोकेशन और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस से चमोली क्षेत्र में सादी वर्दी में छापेमारी की तो देखा आरोपी नवजोत सिंह एक लंगर में सेवा निभा रहा था। इस लंगर में कपूरथला पुलिस की टीम भी श्रद्धालु बनकर बैठ गए और आरोपी ने उन्हें भी लंगर वितरित किया। आरोपी की पहचान की पुष्टि होने के बाद टीम ने उसको काबू कर लिया और कपूरथला ले आए।
एसपी डी हरिंदर सिंह ने बताया कि हत्या का आरोपी नवजोत सिंह पर पहले भी 12 आपराधिक केस दर्ज है। आज आरोपी का अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जिस दौरान हत्या में उपयोग किए हथियार बारे और अन्य कई मामलो में इसकी शमूलियत बारे पूछताछ की जायगी।
उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने प्राथमिक जांच के उपरांत बताया था कि घटना से लगभग 6 माह पहले दीपक ने अपने दो साथियों के साथ आरोपियों के एक युवक को गंभीर घायल किया था उसी रंजिश के चलते यह घटना को अंजाम दिया गया है।



.jpg)







.jpeg)














No comments