कपूरथला में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव ...
- परिजनों के अनुसार घर से दवाई लेने गया था, जांच में जुटी पुलिस
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के सुभानपुर कस्बे के निकट स्थित गांव हमीरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सुभानपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मौके पर जानकारी देते हुए थाना सुभानपुर के सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हमीरा गांव के पास एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो करीब 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि युवक गांव दयालपुर, का रहने वाला है।
इसके बाद पुलिस ने युवक के परिजनों और रिश्तेदारों से संपर्क किया। परिजनों ने मृतक की पहचान जस्सा पुत्र परगट सिंह निवासी दयालपुर के रूप में की है। उन्होंने यह भी बताया कि जस्सा पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था और सोमवार को वह हमीरा में एक डॉक्टर से दवाई लेने के लिए आया था। बाद में उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।



.jpg)







.jpeg)














No comments