ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला सिटी पुलिस ने एक नशा तस्कर किया काबू ....

- 10 ग्राम हेरोइन बरामद, पहले भी दर्ज हैं 3 एनडीपीएस के मामले 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला  

कपूरथला सिटी थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप ने करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन एनडीपीएस के मामले दर्ज है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर परमिंदरजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मार्कफेड चौंक के नजदीक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बकरखान चौक से फत्तूढींगा चुंगी की ओर गश्त करते हुए सामने से आता हुआ एक युवक दिखाई दिया। जो कि पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और अपनी पायजामे की जेब से एक पारदर्शी लिफाफा सड़क किनारे फेंककर पीछे की ओर भागने लगा।

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को काबू किया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान वरिंदर सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव बहुई के रूप में बताई। इसके बाद आरोपी द्वारा फेंके गए लिफाफे की तलाशी ली गई, जिसमें से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी वरिंदर सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पिछले सात-आठ महीनों के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से सप्लाई चैन सम्बन्धी पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। 

No comments