कपूरथला में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना ....
- लाखों के गहने व नकदी चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के कस्बा बेगोवाल के अंतर्गत गांव मकसूदपुर में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गेहने और नकदी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है। वहीँ घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिघ्ध कैद हुआ हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना बेगोवाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI जसवीर सिंह ने की है।
जानकारी अनुसार पीड़ित महिला दविंदर कौर पत्नी परमजीत कुमार निवासी गांव मकसूदपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 31 मई की सुबह करीब 9 बजे अपने परिवार सहित घर को ताला लगाकर पठानकोट स्थित जठेरियों के स्थान पर माथा टेकने गई हुई थी।
पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह रात करीब 9:30 बजे घर वापस लौटी तो घर का मुख्य गेट खोलने के बाद अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और कमरे में सामान अस्त-व्यस्त था। बेडरूम में कपड़े बिखरे हुए थे तथा अलमारियां खुली हुई थीं। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखा गहनों और नकदी से भरा बैग गायब था। चोरी हुए सामान में लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना बेगोवाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



.jpg)





















No comments