ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में 9वीं कक्षा की छात्रा घर से लापता ....

- आधी रात को एक नवयुवक बाइक पर ले गया, अपहरण का केस दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

AI photo

कपूरथला की सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के ज्वाला सिंह नगर क्षेत्र से एक नौवीं कक्षा की छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा अपनी मासी के घर आई हुई थी। और देर रात एक नवयुवक उसे बाइक पर बैठा कर ले गया। घटना की पुष्टि नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुई है। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवही शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए जाँच अधिकारी ASI हरीश कुमार ने बताया कि छात्रा और नवयुवक को काबू कर लिया गया है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर लोधी के गांव फत्तोवाल निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी कोमल (काल्पनिक नाम) सुल्तानपुर लोधी के एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। गर्मी की छुट्टियों के चलते वह पिछले 4-5 दिनों से ज्वाला सिंह नगर स्थित अपनी मासी के घर रह रही थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार 6 जून की सुबह उसकी मासी और मौसा जब करीब साढ़े चार बजे गुरुद्वारा साहिब जाने के लिए उठे तो कोमल घर में मौजूद नहीं थी। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि रात करीब 1:15 बजे एक नवयुवक उनकी बेटी को बाइक पर बैठाकर अपने साथ कहीं ले गया है। फुटेज से आरोपी की पहचान गांव दीपेवाल के रूप में हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 363 (अपहरण) और 366ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। जाँच अधिकारी ASI हरीश कुमार ने बताया कि आरोपी भी नाबालिक है जिसको काबू कर लिया गया है वहीं छात्रा को माता-पिता के हवाले कर दिया है। 

No comments