ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking-- कपूरथला के सर्कुलर रोड पर दर्दनाक हादसा ....

- ट्रक-बाइक टक्कर में युवक की मौके पर मौत   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में सर्कुलर रोड पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर है। जिस घटना में एक पल्सर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर और सिटी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल के शवग्रह में रखवा दिया है। घटना की पुष्टि SHO सिटी अमनदीप नाहर ने बताया कि ट्रक तथा ड्राइवर को भी कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।  

मिली जानकारी अनुसार रात करीब 8 बजे सर्कुलर रोड पर एक ट्रक (RJ-31-GB-2989) और पल्सर बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गुरवंश सिंह उर्फ रिंकू निवासी मंसूरवाल दोनां कालोनी के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुट गई।  वहीं, ट्रक को भी कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। सिटी थाना के SHO अमनदीप ने बताया कि पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। और आगे की कार्रवाई जारी है। 

No comments