पंजाब सरकार द्वारा 7 जून को गुरु नानक स्टेडियम में कीर्तन दरबार
- डिप्टी कमिश्नर ने तैयारियों का लिया जायजा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा रविवार 7 जून को कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ ‘कीर्तन दरबार’ आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में DC आकाश बंसल ने जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सरबजीत सिंह लुबाना, आप के हलका इंचार्ज करमबीर सिंह चंदी, ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन कंवर इकबाल सिंह तथा आप नेता परविंदर सिंह ढोट की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
DC ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए सख्त निर्देश जारी किए कि कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास की अच्छी तरह सफाई करवाई जाए। यातायात संबंधी समस्याओं से बचने के लिए विशेष रूट प्लान, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, अस्थायी शौचालयों तथा मेडिकल टीमों के साथ एंबुलेंसों की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि इस समारोह में प्रसिद्ध रागी जत्थे पवित्र बाणी के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रूप से अपनी हाजिरी लगाएंगे। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से समस्त संगतों से अपील की कि वह अपने परिवारों सहित इस ऐतिहासिक धार्मिक समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लें।



.jpg)





















No comments