ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में सस्ते डीजल का झांसा देकर 48 हज़ार की ठगी, आरोपी गिरफ्तार ....

- आरोपी के खिलाफ थाना तलवंडी चौधरियां में धोखाधड़ी का मामला दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

AI फोटो

कपूरथला के तलवंडी चौधरियां क्षेत्र में एक व्यक्ति से सस्ता डीजल उपलब्ध करवाने का झांसा देकर 48 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने की है। 

पीड़ित दविंदर सिंह पुत्र हरकैप सिंह निवासी गांव सराय जट्टा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस एक व्यक्ति उसके घर आया और उसने दावा किया कि वह उसे बाजार से काफी कम कीमत पर डीजल आयल दिलवा सकता है। आरोपी उसे तलवंडी चौधरियां स्थित एक पेट्रोल पंप पर ले गया, जहां 4 ड्रमों में करीब 800 लीटर डीजल भरा हुआ दिखा दिया। 

आरोपी ने डीजल 60 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से देने की बात कहकर उससे 48 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उसने कहा कि वह पेट्रोल पंप मालिकों से हिसाब कर डीजल उसके घर पहुंचा देगा। लेकिन न तो डीजल पहुंचाया गया और न ही पैसे वापस किए गए।

मामले की जांच के दौरान आरोपी की पहचान गुरपाल सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव लाइयां जिला तरनतारन के रूप में हुई। शिकायत पर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तलवंडी चौधरियां में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

No comments