ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में जिन्दर हत्याकांड में बड़ी कार्यवाही ....

- 7 नामजद, 3 अज्ञात पर FIR,  आरोपिओ की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, डॉक्टर्स के बोर्ड दवारा होगा पोस्टमार्टम 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के लाहौरी गेट क्षेत्र में रविवार को युवक जतिंदर सहगल की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या किए जाने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 7 नामजद तथा 2-3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मृतक की बहन मोनिका कपूर के बयान के आधार पर की गई है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार को तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा कराया जाएगा।

इसकी पुष्टि करते हुए SHO सिटी अमनदीप नाहर ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

हालाँकि परिवार ने फैसला किया है कि जब तक सभी आरोपिओ की गिरफ़्तारी नहीं होती तब तक जतिंदर सहगल उर्फ़ जिन्दर के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जायगा। परिवार ने पुलिस प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने की मांग की है। 

सिटी थाना में दर्ज एफआईआर न. 215 के अनुसार, मृतक की बहन मोनिका कपूर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 28 जून को दोपहर बाद उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके भाई जतिंदर सहगल पर किसी ने तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। और उसे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जब वह अपने पति डिंपल कपूर के साथ अस्पताल पहुंचीं तो मालूम हुआ कि ड्यूटी डॉक्टर ने उनके भाई जतिंदर को मृत घोषित कर दिया है।

शिकायत के अनुसार उसे मालूम हुआ है कि घटना के समय जतिंदर सहगल अपने साथी पंकज के साथ एक्टिवा (PB-09-AP-6145) पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लाहौरी गेट स्थित श्री गुरुद्वारे साहिब के पास पहुंचे, वहां पहले से खड़े निखिल शर्मा उर्फ़ बोवा, सौरभ कुमार, निखिल उर्फ लालू, साहिल तथा  कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी एक्टिवा रोक ली और उन्हें घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मोनिका कपूर ने अपने बयान में यह भी बताया कि उनके भाई ने पहले भी उसे बताया था कि हरसिमरनजीत सिंह, चाहत सूद और राजुक शर्मा उसे लगातार जान से मारने की धमकियां देते रहते थे।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर निखल शर्मा, सौरभ कुमार, निखिल उर्फ लालू पुत्र सुरिंदर कुमार वासी लाहोरी गेट, साहिल पुत्र काला वासी मोहल्ला महताबगढ़, हरसिमरनजीत सिंह, चाहत सूद, राजुक शर्मा और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SHO अमनदीप ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। 

यह भी पढ़े ....

No comments