जुगाड़ रेहड़ी पर ले जा रहे बॉक्स बेड में मिला महिला का शव ....
- पुलिस ने एक महिला और एक व्यक्ति को लिया हिरासत में, जाँच जारी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जुगाड़ रेहड़ी पर ले जा रहे बॉक्स बेड में एक महिला का शव मिलने की खबर है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बेड खोलकर देखा तो उसमें महिला का शव मिला। जिसको कब्जे में लेकर पुलिस ने एक महिला और एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। और दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले में एक अन्य व्यक्ति के फरार होने की सूचना है।
जानकारी अनुसार बीती रात मंडी गोबिंदगढ़ की कचहरी के पास 3 लोग जुगाड़ू रेहड़ी में एक बॉक्स बेड को ले जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों को उसमें रखे सामान पर संदेह हुआ तो उन्होंने रेहड़ी को रोक कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच बेड की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके अंदर से महिला का शव बरामद हुआ। फ़िलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को बॉक्स बेड में रखकर कहां ले जाया जा रहा था। मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
डीएसपी बिक्रमजीत सिंह के अनुसार महिला की पहचान, मौत के वास्तविक कारण और हत्या या किसी साजिश की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद हो सकेगी।

.jpg)

.jpg)







.jpeg)















No comments