पंजाब में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल--27 तहसीलदारों के तबादले ....
- तहसीलदार सर्वेश राजन को फतेहगढ़ चूड़ियां से बदलकर बंगा में किया नियुक्त
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब सरकार ने राजस्व विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 तहसीलदारों के तबादले और खाली पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) अनुराग वर्मा द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार प्रबंधकीय स्तर पर किए गए इस फेरबदल के तहत लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का उद्देश्य राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाना बताया जा रहा है।
तबादला सूची के अनुसार सर्वेश राजन को फतेहगढ़ चूड़ियां से बदलकर बंगा में नियुक्त किया गया है। वहीं अबोहर में तैनात तहसीलदार मनिंदर सिंह का तबादला कर उन्हें मोगा में तैनात किया गया है।
इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब में तैनात विशाल वर्मा को बदलकर धर्मकोट में तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है।
राजस्व विभाग में किए गए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- लिस्ट में देखे कौन से अधिकारी को कहां किया ट्रांसफर ...

.jpeg)

.jpg)







.jpeg)










No comments