कपूरथला का ज़ोनल निरंकारी बाल समागम श्रद्धापूर्वक आयोजित ....
- बच्चों ने कव्वाली, कविताओं, स्किट, गीत आदि के माध्यम से निरंकारी मिशन की शिक्षाओं को अत्यंत सुंदर ढंग से किया प्रस्तुत
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
ज़ोन कपूरथला का ज़ोनल निरंकारी बाल समागम आज संत निरंकारी सत्संग भवन लैदर कॉम्प्लेक्स जालंधर में श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर कपूरथला ज़ोन की सभी ब्रांचों के सैकड़ों बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने कव्वाली, कविताओं, स्किट, गीत आदि के माध्यम से निरंकारी मिशन की शिक्षाओं को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से राकेश सेठी जोनल इंचार्ज जोन अमृतसर, ने सत्गुरु माता जी का पावन संदेश संगत के समक्ष रखा। उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि बच्चे समाज का अमूल्य अंग हैं और इन्हीं बच्चों को भविष्य में एक सुंदर समाज का निर्माण करना है। उन्होंने आगे कहा कि परिवार में माता-पिता की भूमिका बच्चों के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कार ही आगे चलकर बच्चों के जीवन में मील का पत्थर सिद्ध होते हैं।
उन्होंने कहा कि हम सभी बड़े भाग्यशाली हैं कि हमारे बच्चे निरंकारी मिशन की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर नशों और बुरी आदतों से दूर रहते हुए एक सुंदर जीवन व्यतीत कर रहे हैं तथा अपने कर्मों के द्वारा समाज के लिए भी कल्याणकारी सिद्ध हो रहे हैं। समागम के दौरान जहाँ बच्चों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला, वहीं उनके माता-पिता में भी सत्गुरु के प्रति कृतज्ञता और धन्यवाद का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
संत निरंकारी मिशन ब्रांच जालंधर द्वारा समागम के लिए उत्कृष्ट प्रबंध किए गए। इस अवसर पर एक सुंदर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें बच्चों को नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देने वाले मॉडल, खेल, चार्ट आदि प्रदर्शित किए गए। समस्त बच्चों एवं साध-संगत ने पूरे समागम का भरपूर आनंद प्राप्त किया। समागम के अंत में ज़ोनल इंचार्ज कपूरथला श्री गुलशन लाल आहूजा तथा ब्रांच जालंधर के संयोजक श्री गुरचरण सिंह ने सभी अतिथियों, प्रबंधकों, बच्चों एवं समस्त साध-संगत का हार्दिक स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया।




.jpg)







.jpeg)














No comments