ब्रेकिंग न्यूज़

हरियाणा सरकार द्वारा 8वीं के पाठ्यक्रम में सिख इतिहास शामिल करने का निर्णय सराहनीय -- खोजेवाल

- कांग्रेस ने जहां गुरुओं के इतिहास को उपेक्षित किया,वहीं भाजपा ने शहीदी समागम और अन्य आयोजनों के जरिए सिख इतिहास को राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का कार्य किया  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

हरियाणा सरकार द्वारा सिख इतिहास और गुरु साहिबान के अद्वितीय बलिदानों को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए गए निर्णय का चारों ओर स्वागत हो रहा है। इसी कड़ी के तहत भाजपा के जिलाध्क्षय रणजीत सिंह खोजेवाल ने इस कदम की पुरजोर सराहना की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 8वीं कक्षा के सिलेबस (पाठ्यक्रम) में सिख इतिहास को शामिल करने का फैसला बेहद सराहनीय और ऐतिहासिक है।  

खोजेवाल ने प्रेरणादायक फैसले के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चे छोटी उम्र में ही गुरु साहिबान और महान सिख योद्धाओं के जीवन के बारे में पढ़ेंगे, तो उनके अंदर देशभक्ति और नैतिक मूल्यों की भावना और मजबूत होगी।  

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली सरकार ने यह कदम उठाकर न केवल सिख कौम (समुदाय) के महान गौरव को सम्मान दिया है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक शानदार प्रयास भी किया है। खोजेवाल ने कहा 8वीं कक्षा के इतिहास के पाठ्यक्रम में सिख गुरुओं के जीवन,योगदान और उनकी शिक्षाओं को शामिल किए जाने के बच्चो को सिख इतिहास से जोड़ने के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।  

खोजेवाल ने कहा कि यह पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सिख विरासत के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। कांग्रेस ने जहां गुरुओं के इतिहास को उपेक्षित किया, वहीं भाजपा ने वीर बाल दिवस, गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी समागम और अन्य आयोजनों के जरिए सिख इतिहास को राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का कार्य किया है। 

उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि 1984 का सिख कत्लेआम देश कभी नहीं भूल सकता। वोटर लिस्ट पकड़कर सिखों को ढूंढ-ढूंढकर मारा गया, गुरुद्वारे जलाए गए, 52 शहरों को श्मशान बना दिया गया। भोपाल गैस कांड से लेकर दंतेवाड़ा के शहीदों तक कांग्रेस के दोहरे मापदंड जगजाहिर हैं। कांग्रेस की हिमालयन मिस्टेक्स की सूची बहुत लंबी है। जनता झूठ, भ्रम और मगरमच्छी आंसुओं की राजनीति को बार-बार नकार चुकी है। यह दाल अब गलने वाली नहीं है। तृणमूल कांग्रेस पर तंज कसते हुए खोजेवाल ने  कहा कि जिस पार्टी ने पश्चिम बंगाल को लूट, तुष्टीकरण और कट मनी का राजनीतिक अड्डा बना दिया था उसके नेता अब जनता द्वारा सत्ता से हटाए जाने के बाद अपने पापों के भार से लगातार गिर रहे हैं।  

No comments