ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला माडर्न जेल में देर रात हुई घटना के बारे में SSP का बयान ...

- दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद बने ऐसे हालात, तीन कैदी घायल, अब खतरे से बाहर  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला माडर्न जेल में देर रात कुछ हवालातिओ दवारा किये बवाल के बाद आगजनी की घटना के बारे में एसएसपी कपूरथला में बड़ा बयान दिया है। और बताया है कि यह घटना कैदियों के दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद ऐसे हालात बन गए हैं। जिनको जेल प्रशासन और जिला पुलिस ने कंट्रोल कर लिया है। इस घटना में तीन कैदी घायल भी हुए है। जिनका उपचार चल रहा है। हालांकि दूसरी तरफ देखा जाए तो देर रात कुछ कैदियों द्वारा वीडियो बनाकर वायरल की गई है। जिसमें उन्होंने जेल प्रशासन पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।  

एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि कल रात तकरीबन सवा 9 बजे जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल परिसर में बैरक 4 में कुछ कैदी आपस में लड़े है। जिसके बाद तुरंत कपूरथला पुलिस की तरफ से कार्रवाई करते हुए पुलिस फोर्स जेल के अंदर पहुंची। 

अंदर जा कर देखा तो कुछ कैदी ने अपने बैरेक के बाहर ओपन में कुछ चीजों को आग लगाई थी और कुछ लड़ रहे थे। तुरंत ही बल का प्रयोग कर सारे कैदियों को अपनी-अपनी पोजीशन पे लाकर  बैरेक में भेजा गया। यहां यह भी बताने योग्य है कि यह जो इश्यू आया था यह सिर्फ फेज-1 के बैरक नंबर-4 में ही आया था। ऐसा नहीं था कि यह पूरी जेल के अंदर था। और ऐसा भी नहीं है कि कोई कैदी जेल के बाहर किसी भी मोमेंट पर निकला है।  

यह भी बताना चाहूंगा कि बैरक नंबर -4 में जो कैदी थे यह सारे हार्ड क्रिमिनल्स हैं जिनके ऊपर चार या चार से ज्यादा मुकदमे ऑलरेडी दर्ज हैं। इन कैदियों ने अपने बैरेक से छत की तरफ जाने रास्ता है उसका गेट भी तोड़ दिया। और जालियां तोड़ दी और उसके अंदर से जाके यह छत पर चढ़ गए थे।  

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पॉइंट पर कोई गन शॉट नहीं हुआ है। किसी को गन शॉट इंजरी नहीं है। हमने लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल करने के लिए टियर गैस शेल जरूर यूज किए हैं, जिसमें टियर गैस की शेल की इंजरी एक कैदी को आई है।  

इसके अलावा दो और कैदी हैं जिनको चोटें आई है। जो कि उनकी आपस में ही जो भिड़त हुई थी। उसके कारण जो चोटें आई हैं और वो अभी जेरे इलाज है और बिल्कुल सुरक्षित है। वो खतरे से बाहर हैं। 


No comments