वार्ड नंबर 23 में भाजपा प्रत्याशी करण सिंह को मिल रहा भरपूर समर्थन ....
- कांटे की टक्कर के बीच बढ़ा जनाधार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 23 से भाजपा उम्मीदवार करण सिंह मान को वार्ड वासियों का भरपूर समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। वार्ड के लोग डोर टू डोर प्रचार करते हुए भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का दावा कर रहे हैं।
वार्ड नंबर 23 में इस बार सभी युवा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसके चलते मुकाबला काफी रोचक बन गया है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस वार्ड में भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार करण सिंह मान का जनाधार लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है।
भाजपा प्रत्याशी करण सिंह मान अपनी साफ-सुथरी छवि, सरल स्वभाव और ईमानदार व्यक्तित्व के चलते वार्ड के लोगों में खास पहचान रखते हैं। वार्ड वासियों का कहना है कि करण सिंह मान हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के साथ करण सिंह मान का वर्चस्व वार्ड में लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। समर्थकों का दावा है कि इस बार वार्ड नंबर 23 में भाजपा को बड़ी जीत मिलने जा रही है।



.jpg)









.jpeg)













No comments