कपूरथला में निकाय चुनावों से पहले एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई,
- 3000 लीटर लाहन से भरे ड्रम बरामद, मौके पर की नष्ट
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिला के एक्साइज ऑफिसर सुखजीत सिंह चहल ने बताया कि माननीय डिप्टी कमिश्नर (एक्साइज) जालंधर जोन सुरिंदर कुमार गर्ग और असिस्टेंट कमिश्नर (एक्साइज) कपूरथला रेंज नवजीत सिंह के निर्देशों अनुसार जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 26 मई 2026 को होने जा रहे नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के मद्देनजर एक्साइज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत गांव तोती सुल्तानपुर लोधी में छापेमारी की गई।
जांच के दौरान मौके से करीब 3000 लीटर लाहन से भरे ड्रम बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा जसवीर सिंह पुत्र गोबिंद सिंह निवासी गांव तोती, सुल्तानपुर लोधी के घर से 50 लीटर लाहन भी बरामद की गई।
एक्साइज विभाग ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।
सुखजीत सिंह चहल ने बताया कि यह कार्रवाई सुल्तानपुर सर्कल के एक्साइज इंस्पेक्टर जतिंदरपाल सिंह, कपूरथला सर्कल के एक्साइज इंस्पेक्टर सिमरनप्रीत सिंह, एक्साइज पुलिस स्टाफ और स्थानीय पुलिस के सहयोग से बड़े स्तर पर की गई।



.jpg)









.jpeg)













No comments