ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में RTI एक्टिविस्ट की हत्या मामले में बड़ा खुलासा ...

- पैसे के लेनदेन के विवाद में चचेरे भाई की हत्या, मुख्य आरोपी काबू , हथियार भी बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा में शनिवार सुबह महेड़ू क्षेत्र में लॉ गेट के पास जालंधर वासी RTI एक्टिविस्ट की मिले शव के मामले में जिला पुलिस ने कुछ ही घंटे में मामले को सुलझाने का दावा किया है। और मुख्य आरोपी को भी काबू कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीआईजी जालंधर में नवीन सिंगला ने बताया कि हत्यारा मृतक का चचेरा भाई था और पैसे के लेनदेन के विवाद के चलते यह हत्या की गई है। 

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना सतनामपुरा क्षेत्र के गांव मेहरू में एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पड़ा है। जिस पर गोलिओ के निशान है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।  

DIG जालंधर रेंज और SSP कपूरथला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया। जांच में मृतक की पहचान सिमरनजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह, निवासी आदर्श नगर, जालंधर शहर क रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति एक RTI एक्टिविस्ट और वकील था। मृतक के सिर में गोली लगने के दो घाव थे और घटनास्थल से उसकी भरी हुई रिवॉल्वर और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। वहीँ उसकी कार टोयोटा फॉर्च्यूनर (PB07BH0001) भी मौके से बरामद की गई। प्रारंभिक जाँच के बाद थाना सतनामपुरा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई और जांच शुरू कर दी गई। 

SP (D) कपूरथला, SP फगवाड़ा और SP (HQ ) कपूरथला की देखरेख में कई टीमें गठित की गईं, जिन्होंने अज्ञात आरोपियों का पता लगाने के लिए 'फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज' (आगे और पीछे के कड़ियों) पर काम किया। तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी पर काम करते हुए, पुलिस को तब एक बड़ी सफलता मिली जब मुख्य आरोपी शरणजीत सिंह उर्फ ​​'ट्विंकल' पुत्र दलजीत सिंह, निवासी तिलक नगर, जालंधर को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की गई। पता चला है कि शरणजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह का चचेरा भाई है। 

DIG ने बताया कि सिमरनजीत सिंह ने उसे गांव मेहरू में अपना प्लॉट दिखाने के लिए बुलाया था। शरणजीत सिंह अपने पांच साथियों के साथ एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में आया था। सुबह उक्त स्थान पर पहुंचने पर, सिमरनजीत और शरणजीत के बीच एक लंबित रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर कहासुनी हुई और उन्होंने एक-दूसरे को गालियां दीं। जब सिमरनजीत सिंह एक प्लॉट में खड़ा था, तो शरणजीत सिंह ने 0.32 बोर की पिस्तौल लोड की, पीछे से आया और सिमरनजीत सिंह के सिर में गोलियां मार दीं। वहीँ हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। 

DIG ने यह भी बताया कि सभी आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है और बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। यहाँ यह बताना ज़रूरी है कि इस अपराध का मकसद चचेरे भाइयों के बीच पैसों का विवाद था, जिसमें गुस्से में आकर यह हत्या कर दी गई। वहीँ घटना में इस्तेमाल की गई एक 0.32 बोर की पिस्तौल और 6 ज़िंदा कारतूस भी बरामद किये गए है।  

No comments