कपूरथला में अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी जब्त ...
- मौके से आरोपी फरार, 3 पर FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव सरदुल्लाह पुर बांध के नजदीक अवैध माइनिंग कर रहे लोगों के खिलाफ माइनिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। माइनिंग इंस्पेक्टर की अगुवाई में की गई छापेमारी दौरान मौके से माइनिंग में इस्तेमाल हो रही ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लिया गया। वहीं थाना कबीरपुर पुलिस ने माइनिंग अधिकारी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गए ।
जानकारी अनुसार माइनिंग इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गांव सरदुल्लाहपुर बांध के पास अवैध माइनिंग की जा रही है। सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। वहां एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी मिली, जबकि जेसीबी मशीन की मदद से करीब 3 से 5 फुट गहरे गड्ढों से अवैध खनन किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान टीम ने हरजिंदर सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव हाजीपुर को मौके पर पूछताछ के दौरान वह माइनिंग संबंधी कोई परमिट पेश नहीं कर सका। उसने खुद को जमीन का मालिक बताया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी चालक मौके से फरार होने में सफल रहे।
माइनिंग विभाग और पुलिस टीम ने मौके से सोनालिका ट्रैक्टर, मिट्टी से भरी ट्रॉली और जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया।
वहीँ थाना कबीरपुर पुलिस ने माइनिंग इंस्पेक्टर की शिकायत पर आरोपी हरजिंदर सिंह निवासी गांव हाजीपुर सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



.jpg)








.jpeg)













No comments