पंजाब में एक घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट ...
- एक महिला की मौत, दो घायल, पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच की शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। अमृतसर
पंजाब के अमृतसर में आज गुरुवार दोपहर को एक घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की खबर है। ब्लास्ट के बाद पूरे घर को आग लग गई। जिसमें झुलसकर एक महिला की मौत भी हो गई। जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए है। मृतक की पहचान सुमन के तौर पर हुई है। और घायल महिला गुरप्रीत की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार धमाका इतना तेज था कि घर की छत और दीवारों पर दरारें पड़ गईं। खिड़कियों के सारे शीशे टूट गए। आसपास के घरों में भी दीवारें हिल गईं। धमाके का पता चलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।
ACP सुरिंदरपाल सिंह के अनुसार 2 फायर टेंडरों की मदद से करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद अंदर झुलसी महिलाओं को बाहर निकाला गया। धमाका के समय घर में 7-8 लोग थे अन्य लोगो ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
जानकारी अनुसार एक 3 मंजिला घर के फर्स्ट फ्लोर पर पटाखे बनाने का काम होता था। इसके लिए वहां विस्फोटक जमा करके रखा गया था। जिसने अचानक आग पकड़ ली और धमाका हो गया।
मौके पर पहुंचे ADCP विशालजीत ने एक मिडिया हॉउस को बताया कि इलाके का यह घर किसी अशोक कुमार नामक व्यक्ति का है। उन्होंने अपने घर में पटाखे स्टोर किए थे। इन्हीं पटाखों ने आग पकड़ ली। इससे आग फैल गई। इस सम्बन्ध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



.jpg)






.jpeg)













No comments