सीनियर पत्रकार वालिया जी की अंतिम अरदास में विभिन्न संगठनों के लोगो ने दी श्रद्धांजलि ....
- परवीन वालिया जी की पत्रकारिता जगत को समर्पित और निष्पक्षता से की गई सेवाओं को किया याद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के फाउंडर प्रेसिडेंट एवं सीनियर पत्रकार परवीन वालिया जी की अंतिम अरदास आज बुधवार को श्री स्टेट गुरुद्वारा साहिब, कपूरथला में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित और जिला बार एसोसिएशन के वकीलों और कपूरथला वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्रकारों और बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आये पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि सीनियर पत्रकार परवीन सिंह वालिया का 16 मई को हृदय गति रुकने से अक्समत निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से परिवार, मित्रों, परिचितों और पत्रकार जगत में शोक की लहर थी। बुधवार सुबह उनके निवास स्थान पर श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया गया, जिसके उपरांत श्री स्टेट गुरुद्वारा साहिब में उनकी आत्मिक शांति हेतु अंतिम अरदास आयोजित की गई।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल और MLA भुलत्थ सुखपाल सिंह खेहरा द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंच परिवार के साथ शोक व्यक्त किया गया। और शोक संदेश भेजकर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई तथा इस दुख की घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करने की अरदास की गई।
अंतिम अरदास में एसजीपीसी सदस्य गुरप्रीत कौर रूही, अमृतसर निकाय विभाग में तैनात सचिव सुशांत भाटिया, पूर्व विधायका राणा राजबंस कौर, डॉ हरमीतपाल सिंह, डॉ प्रिंसजीत सिंह, तिलक राज अग्रवाल, सीनियर पत्रकार अंजू चाबा, IP सिंह और दीपकमल कौर, जयपाल गोयल, परविंदर सिंह, कँवर इकबाल सिंह, हरबंस सिंह वालिया, एडवोकेट करमसिंह अहलूवालिया, जिला बार एसोसिएशन से एस.एस. मल्ली,जेजेएस अरोड़ा, PK तुली, पियूष मनचंदा, विशाल आहूजा, डॉ रणबीर कौशल, श्याम सुन्दर धीर, मनमोहन सिंह बाजवा सहित बड़ी संख्या में वकील, सामाजिक प्रतिनिधि और कपूरथला सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सभी उपस्थित लोगों ने परवीन वालिया जी को पत्रकारिता जगत को समर्पित और निष्पक्ष चेहरा बताते हुए उनकी सेवाओं को याद किया।





.jpg)






.jpeg)













No comments