न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल में हरगुण सिंह को हेड-बॉय और हरमनप्रीत कौर को हेड गर्ल बनाया ...
- विभिन्न गतिविधियों के लिए नव समिति अध्यापकों को भी बैज लगाकर किया सम्मानित
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
न्यू एरा इंटरनेशनल स्कूल में (इन्वेस्टीचर सेरेमनी) मान प्रदान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन डायरेक्टर प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नव समिति छात्र परिषद के अधिकारियों को बैच और शैशे पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर छात्र परिषद की सदस्यता, मिस स्नेह ने मंच का कार्य भार बखूबी संभाला। विद्यालय की कुलपति अंजलि मधोक, एकेडमिक अनु बहल ने नव समिति छात्र परिषद के अधिकारियों को बैज और विद्यालय की विभिन्न-विभिन्न गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने वाले नव समिति अध्यापकों को भी बैज लगाकर सम्मानित किया।डबरा द्वारा सीनियर को-ऑर्डिनेटर गगनदीप कौर संचालक को-ऑर्डिनेटर हरदीप कौर को बैज लगाकर उनका मान बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय के स्पोर्ट्स अध्यापक रिचू सिंह द्वारा छात्र-परिषद के नए अधिकारी को शपथ ग्रहण कराया गया। हरगुण सिंह को विद्यालय का हेड बॉय और हरमनप्रीत कौर को हेड गर्ल घोषित करते हुए उन्हें उनके बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर मिस गगनदीप कौर ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और कहा कि नव संस्थाओं छात्र परिषद के पदाधिकारियों तथा अध्यापकों को जिम्मेदारियां सौपी जाती है। इससे उनमें व्यक्तित्व का भी विकास होता है और छात्रों को भी सही मार्ग मिलता है।
इस विशेष अवसर पर अंजलि मधोक ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सिर्फ स्कूल द्वारा पहचान “श्रवण” नहीं है बल्कि आपके व्यक्तित्व की पहचान है। मैं आशा करती हूँ कि आप अपने पूरे शैक्षणिक जीवन में अनुशासन बनाए रखेंगे अपने इस संस्थाओं पद की पालन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक प्रदीप शर्मा ने नव संस्थाओं छात्र-परिषद एवं संस्थाओं अध्यापकों को शुभकामनाएं दी और कहा आप सभी छात्र देश का भविष्य हैं।
मुझे विश्वास है कि हमारे नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्य विद्यालय की गरिमा को बनाए रखेंगे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। यही हम सब की कामना है। अंत में राष्ट्रगान द्वारा समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर सम्पूर्ण अध्यापक वर्ग उपस्थित रहा।



.jpg)






.jpeg)













No comments