ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में पंजाबी सिंगर की हत्या, नीलो नहर में मिला शव ....

6 दिन पहले गन गनपॉइंट पर किडनैप किया  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब के  लुधियाना में एक पंजाबी सिंगर की हत्या करने की खबर है। सिंगर का शव आज सुबह नीलो नहर में मिला है। मृतका 29 वर्षीय सिंगर इंदर कौर को 6 दिन पहले गन गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था, जिसके बाद से उसका परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था।  

परिवार के अनुसार मोगा का रहने वाला एक व्यक्ति इन्दर कौर पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने किडनैप कर लिया, फिर हत्या करने के बाद वह कनाडा भाग गया। वह हत्या करने के लिए ही कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था, फिर इसी रास्ते वापस चला गया। 

जानकारी अनुसार तीन वर्ष पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, लेकिन जैसे ही इंदर कौर को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया, इसी बात से आरोपी रंजिश रखने लगा और वारदात को अंजाम दे दिया। 

फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को नीलो नहर से बाहर निकलवा लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल में भेज दिया है। इंदर कौर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं। जबकि उसका एक भाई लुधियाना में रहता है। 

No comments